दिल्ली में अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद? यह कारण!
Nitusingh abtaknews.live
दिल्ली में एक नया आदेश पारित हुआ है. यह आदेश 4 दिसंबर 2021 को पारित हुआ. जिसके अनुसार यहां स्कूल व कॉलेज अब ऑनलाइन ही चलाया जाएगा .सभी स्कूल एवं कॉलेज के बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे .स्कूल कॉलेज को नया गाइडलाइन पालन करना होगा. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कोविड-19 lockdown नहीं है बल्कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा हो गया है ,हवा की क्वालिटी इतनी खराब हो गई है की एक कमेटी ने यह तय किया है कि दिल्ली में बच्चे एवं college students के लिए इस समय हवा की क्वालिटी इतनी खराब है कि वह घर से बाहर निकलेंगे तो उनके फेफड़े और शरीर के अन्य अंग में इसका प्रभाव पड़ेगा इसलिए आदेश दिया गया है कि वे मास्क पहन कर रहे और घर से कम बाहर निकले .स्कूल कॉलेज नहीं जाए. फिलहाल वह ऑनलाइन क्लास करते रहे. इन दिनों दिल्ली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है. हाल ही में एक मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दिया था जिसके बाद जज हंसने लगे क्योंकि मंत्री ने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण का कारण पाकिस्तान की ओर से आने वाली हवा है .इसके पहले पराली जलाने को लेकर और गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि इसके लिए कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं .सब मिलाकर अगर देखा जाए तो अब दिल्ली रहने लायक नहीं है क्योंकि वहां बार-बार लॉकडाउन को लगाना प्रदूषण के लिए यह बताता है कि यहां की हवा जानलेवा हो चुकी है।