नियुक्ति नियमावली में होगा संशोधन…इसलिए मनरेगा में खाली 419 पदों पर नियुक्ति पर रोक

Share The News

नियुक्ति नियमावली में होगा संशोधन…इसलिए मनरेगा में खाली 419 पदों पर नियुक्ति पर रोक

कार्मिक, प्रशासनिक और राज्य भाषा पत्र के आलोक में लगी रोक

  • राज्य स्तरीय बहाली प्रिया भी फिलहाल स्थगित ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा में राज्य के विभिन्न जिलों में खाली 1419 पदों पर शुरू होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। यह रोक क्रमिक, प्रशासनिक और राज्यभाषा विभाग के पत्र के आलोक में की गई है। नियुक्ति प्रक्रिया इसी वर्ष के अंत तक शुरू होने वाली थी। वही, राज्य स्तर पर भी ओएसडी, कार्यपालक अभियंता, सहायक वन संरक्षक, सहायक, प्रोग्रामर, वरीय लेखा लिपिक जैसे पदों पर भी चल रही बहाली प्रक्रिया रोक दी गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल सृजीत पदों की संख्या 6591 है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में 5172 पदों पर कर्मी है, पर अभी भी 1419 पद खाली पड़े हैं। इन्हीं खाली पदों पर जल्द बहाली होने थी। इन पदों में बीपीओ, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, कंप्यूटर असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट एवं ग्राम रोजगार सेवक के पद शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों में खाली पदों में बीपीओ के 246, असिस्टेंट इंजीनियर के 94, जूनियर इंजीनियर के 238, कंप्यूटर असिस्टेंट के 84, एकाउंट असिस्टेंट के 61 एवं ग्राम रोजगार सेवक 696 के पद शामिल है। राज्य के 263 प्रखंडों में मनरेगा का काम चलता है। इनमें इन खाली पदों पर बहाली होनी थी। बताया जा रहा है कि नियुक्ति नियमावली मैं संशोधन को लेकर फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया रोकी गई है।

Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *