UPPSC-PCS 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण सूचना जारी की है.
नई दिल्ली: UPPSC Notice 2021: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने पीसीएस (Provincial Civil Service) ने प्रिसिंपल जीआईसी की कई पोस्ट पर भर्ती के अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा को लेकर महत्त्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. आयोग की ओर से बताया गया कि राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रिंसिपल के कई पदों पर भर्तियां होनी हैं.
क्या है नया आदेश
यूपीपीएससी द्वारा नोटिस जारी कर बताया गया कि अभ्यर्थियों को एक जुलाई 2021 तक उम्र 30 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इस नोटिस के पहले फरवरी 2021 में जारी किए गए विज्ञापन में उम्र सीमा का यह प्रावधान शामिल नहीं किया गया था. इसी कारण आयोग ने अब नया आदेश जारी किया है.
जल्द आएगा रिजल्ट!
UPPSC-PCS प्रीलिम्स एग्जाम-2021 के रिजल्ट को लेकर भी अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रीलिम्स का रिजल्ट इसी सप्ताह के अंत में जारी किया जा सकता है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.
24 अक्टूबर को हुई थी परीक्षा
UPPSC-PCS प्रीलिम्स का एग्जाम 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया गया था. 27 अक्टूबर को ‘आंसर-की’ जारी की गई और 3 मई तक आपत्तियां मांगी गई थीं. आयोग द्वारा यह भी बताया गया कि मेन एग्जाम के लिए अब 13 गुना की जगह 15 गुना अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा.
बता दें, PCS एग्जाम के तहत इस बार ACF/RFO के 16 पद समेत 538 पदों पर जॉइनिंग के लिए एग्जाम आयोजित हुआ था. एग्जाम के लिए कुल 6,91,173 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था.