डॉक्टरों की कमी को देखते हुए रिम्स के ट्रामा एवं पेइंग वार्ड में 9 डॉक्टरों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें चार ट्रामा एवं पेइंग वार्ड के लिए के एवं एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।


अगर बात करें रिम्स के पारा मेडिकल के स्टाफ की तो पारा मेडिकल स्टाफ में भी 1600 बेड के अनुसार 747 पद पर स्टाफ नर्स के स्वीकृति के बाद भी 383 नर्स ही कार्यरत है एवं सूत्रों के अनुसार रिम्स ने हाई कोर्ट में शपथ पत्र दायर की थी। स्टाफ नर्स की संख्या स्वीकृति के अनुसार काफी कम है।