मोर्चा की मांग- जैक बोर्ड के सदस्यों का गठन जल्द हो

Share The News

2019 में जैक बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब तक जैक बोर्ड के सदस्यों के नियुक्ति नहीं की गई है । बता दें कि बोर्ड के सदस्य का कार्यकाल का समय 3 वर्ष का होता है एवं बोर्ड के सदस्यों में कुल 19 लोग शामिल होते हैं।

जिसमें जैक बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एनसीईआरटी के अध्यक्ष ,माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ,शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित विशेषज्ञ इसके अलावा 3 विधायकों को भी बोर्ड का सदस्य बनाया जाता है। बता दें कि अगर जल्द से जल्द जैक बोर्ड के सदस्यों का गठन नहीं किया जाता है तो मोर्चा द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *