सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि कोई भी सामाजिक अशांति फैलाने की कोशिश करे तो उस पर ऐसी सख्ती से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के यह निर्देश देने के बाद सभी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह सचिव एवं पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बैठक बुलाई ।

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर भाईचारे के साथ रहना है बावजूद इसके कोई भी अराजकता फैलाने की कोशिश करें तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि आपसी भाईचारा बनाए रखे व किसी की बातों में आकर कोई भी गलत काम ना करें हम सबको मिलकर नए झारखंड़ राज्य का निर्माण करना है।