सातवीं जेपीएससी पीटी का विरोध करते हुए छात्रों का प्रदर्शन
जेपीएससी और विवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं अर्थात जेपीएससी बिना विवाद के संपूर्ण नहीं होता. हर जेपीएससी में कुछ ना कुछ विवाद उत्पन्न होते रहा है इस बार सातवीं जेपीएससी में सीरियल नंबर क्रमांक वाले अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
जिसे लेकर छात्रों ने सवाल उठाया है कई छात्रों के द्वारा यह भी कहा गया कि जो अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में आए भी नहीं थे वह कैसे सफल हो गए…. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. आज झारखंड को 21 साल पूरे हो गए लेकिन फिर भी झारखंड का तस्वीर 21 साल पुराना ही है
जहां युवा को अपने हक के लिए लड़ना पड़ता है इन्हीं सभी कारणों की वजह से झारखंड में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है छात्रों का कहना है कि यह लड़ाई अब भ्रष्टाचार की लड़ाई बन चुकी है क्योंकि सातवीं जेपीएससी में इस तरह का छेड़छाड़ सरकार की भ्रष्टाचार को दिखा रहा है. छात्रों के द्वारा यह भी कहा गया है की सातवीं जेपीएससी पीटी की रिजल्ट रद्द करने की मांग को लेकर वह 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाएंगे.

