झारखंड में 1 साल में लगभग 11लाख रुपए मिलता है एक विधायक को पेंशन/ सांसद का वेतन और भत्ता सुनकर आप चौक जायेंगे

Share The News

झारखंड में 1 साल में लगभग 11लाख रुपए मिलता है एक विधायक को पेंशन/ सांसद का वेतन और भत्ता सुनकर आप चौक जायेंगे
Nitusingh abtaknews.live
झारखंड में नई नियुक्ति तो नहीं हो रही है .पुराने लोगों को भी पैसा देने में सरकार को समस्या आ रही है, वहीं दूसरी और झारखंड में विधायक बनना सबसे अधिक फायदेमंद है. अगर एक विधायक की बात की जाए तो उसे कुल मिलाकर कितना रुपया मिलता है इसका लेखा-जोखा समझ लीजिए। हर महीने ₹ 50000 पेंशन एवं ₹10000 हेल्थ सिक्योरिटी के रूप में मिलता है इसके अलावा ₹ 400000 एक वर्ष में अतिरिक्त कूपन मिलता है जिस में डीजल और रेलवे का कूपन हवाई यात्रा के लिए भी से प्रयोग किया जा सकता है ।इसके अलावा पूर्व विधायक अपने रेलवे कूपन में अपने साथ 4 लोगों को लेकर जा सकते हैं। अगर कोई विधायक झारखंड में दो बार चुनाव जीत जाता है तो उसे प्रति महीना एक लाख पेंशन मिलता है यानी कि 1 वर्ष में 12 लाख रुपया पेंशन का ₹110,000 स्वास्थ्य के लिए और ₹400000 यात्रा करने के लिए ऐसे में दो बार जीतने वाले विधायक को कुल मिलाकर 1 साल के अंदर 19 लाख रुपया सरकार द्वारा दिया जाता है। लेकिन कोई व्यक्ति अगर विधायक तीन या चार बार भी बन जाता है तो भी उसे प्रत्येक महीना पेंशन ₹100000 ही दिया जाएगा यह व्यवस्था कर दिया गया है।
झारखंड के अलावा दूसरे राज्य में भी वहां के विधायक को पेंशन की राशि बढ़ाई गई है लेकिन इस समय झारखंड में यह पेंशन की राशि सबसे अधिक है आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर झारखंड में कोई सांसद के रूप में चुनाव जीत जाते हैं उसके बाद उनको प्रति महीना पेंशन के रूप में ₹35000 मिलता है अगर दो बार या तीन बार सांसद चुने गए तो पेंशन की राशि में हर साल ₹2000 का बढ़ोतरी होता है यानी कि 2 बार सांसद बनने पर ₹45000 मिल पाएगा लेकिन वही दो बार विधायक रहने पर ₹1 लाख मिलेगा
वर्तमान समय में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद कार्यकाल के दौरान ₹50000 का उन्हें वेतन दिया जाता है अगर सांसद की कार्यवाही के दौरान उसमें शामिल होते हैं और रजिस्टर में हस्ताक्षर कर देते हैं तो उन्हें ₹ 2000 हर रोज का भत्ता मिलता है यानी कि 30 दिन अगर ऐसा होगा तो उन्हें ₹60000 उस महीने में मिलेगा एक सांसद को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए ₹ 450000 प्रति महीना भत्ता दिया जाता है. कार्यालय का खर्च करने के लिए एक सांसद को ₹45000 प्रति महीना का भत्ता मिलता है. जिसमें वह ₹30000 का एक सहायक रख सकता है और ₹15000 स्टेशनरी सामान पर खर्च कर सकता है. प्रत्येक सांसद को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए 5 करोड़ रूपया का प्रतिवर्ष काम अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए सिफारिश कर सकता है. अपने घर का कपड़ा धूलबाने के लिए सांसद को प्रतिदिन ₹600 मिलता है। अगर कोई भी सांसद हवाई यात्रा करना चाहे तो उसे सिर्फ 25% ही किराया देना होगा. 1 वर्ष में वह इस प्रकार का 34 हवाई यात्रा कर सकता है .वही ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी में उसे आने जाने के लिए निशुल्क सेवा दी जाती है और विशेष पास दिया जाता है. अगर वह सड़क मार्ग से यात्रा करता है तो ₹16 प्रति किलोमीटर की दर से उसे भत्ता दिया जाता है ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *