भवन निर्माण विभाग की ओर से सदर अस्पताल एवं एएनएम कॉलेज के साथ साथ बालिका छात्रावास के लिए प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजा गया है । बता दे की योजना स्वीकृत मिलने के बाद इस पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

बता दें कि सदर अस्पताल दो मंजिला बनाया जाएगा जिसमें 200 बेड लगाए जाएंगे इसे बनाने में लगभग ₹2.75 करोड़ की लागत आएगी ,इसके अलावा एएनएम कॉलेज में 3 करोड़ की लागत से 2 मंजिला इमारत का निर्माण करवाया जाएगा, साथ ही ₹2.51करोड़ की लागत से 100 बेड वाला आईटीआई हॉस्टल का भी निर्माण किया जाएगा

घोड़ा बांधा में बालिका छात्रावास के लिए 96 लाख रुपए की लागत आएगी इन सभी का प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेज दिया गया है ।योजना की स्वीकृति मिलने के बाद इन सभी योजनाओं पर निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।