बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा इस वर्ष 12 जनवरी एवं 20 जनवरी को होगी जिसमें लगभग 1300000 विद्यार्थी 11,880 पदों के लिए परीक्षा देंगे .

बता दें कि इसके लिए कुल 550 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं एवं यह परीक्षा दो पाली में ली जाएगी साथ ही इस बार अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट एवं एडमिट कार्ड ऑन स्पॉट फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है जिससे किसी भी नाम पर दूसरे व्यक्ति परीक्षा ना दे सके फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है ।

बता दें कि सभी अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिलों में ही सेंटर दिए गए हैं केवल महिला अभ्यर्थियों को का परीक्षा केंद्र होम सेंटर में दिया गया है । केंद्रीय चयन पर्षद के ओएसडी कमल कांत प्रसाद ने बातचीत के क्रम में बताया कि लिखित परीक्षा में कोई भी फर्जी तरीके से परीक्षा ना दे सके इसके लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं।