जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मालिकाना हक को लेकर बुधवार को सदन में कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में जैसे 1731 बस्तियों को मालिकाना हक दिया है वैसे ही यहां के 86 बस्तियों को भी मालिकाना हक दिया जाए ।

पिछली सरकार को लेकर सरयू राय जी ने सदन में बहुत से प्रश्न उठाए जिसमें पत्रकारों की पिटाई, जनसंपर्क विभाग में एजेंसी की कमीशन , प्राक्कलन घोटाला इत्यादि से संबंधित बातों पर चर्चा की गई । बता दे कि उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में सरकारों ने क्या कार्य किया इसकी जांच होनी चाहिए एवं पदाधिकारियों से संबंधित मामलों के बारे में कहा कि उनके संपत्ति की जांच करने की जाए।

बता दे कि उन्होंने कहा कि 26000 लोगों को 1 दिन में नौकरी देने का पिछले सरकार ने दावा किया है वह दावा फर्जी है क्योंकि श्री राय ने कहा कि नौकरी पाने वाले लोग वापस आ गए हैं उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने कोयला एवं खनन से संबंधित राजस्व को सही तरीके से नहीं वसूला जिससे सरकार का खजाना आज खाली बताया जा रहा है इस पर कार्रवाई की जाए।