सहायक अभियंता परीक्षा अंग्रेजी में ,सिलेबस जारी हुआ हिंदी में

Share The News

झारखंड लोक सेवा आयोग ने नगर विकास विभाग में सहायक अभियंता की 6 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे है। बता दें कि आयोग ने इसकी नियमावली एवं सिलेबस को हिंदी में वेबसाइट पर अपलोड किया है जबकि इसकी परीक्षा अंग्रेजी में होगी। बता दे कि जब यह सुचना आयोग को मिली तो विभाग को यह सूचित किया गया जिसके बाद विभाग ने जल्दबाजी में अंग्रेजी में सिलेबस बनाकर आयोग के वेबसाइट पर अपलोड किया।

सहायक अभियंता की नियुक्ति लिखित एवं साक्षात्कार द्वारा होगी।

वर्ग पद न्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग 3 40%
एससी वर्ग 1 32%
एसटी वर्ग 1 32%
ओबीसी- वन 1 34%

अनुसूचित जाति/ जनजाति ,महिला वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 32% होगा।

  • पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम अंक – 36.5% *
  • यह परीक्षा 2 भाग में होगी जिसमें दोनों भाग में 3 – 3 घंटे का परीक्षा होगा पहले सेक्शन में 200 अंकों का जनरल एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा । जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे इसके अलावा पेपर वन और पेपर दो की परीक्षा होगी जिसमें 200 अंकों की सब्जेक्टीव परीक्षा ली जाएगी।

Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *