देशव्यापी हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर

Share The News

गौरतलब है कि विभिन्न ट्रेड यूनियनो ने श्रम नीति एवं विभिन्न मांगो को लेकर आज देश व्यापी हड़ताल किया । हड़ताल में मिलाजुला असर देखने को मिला। बता दें कि इस हड़ताल में तेल, रक्षा, खनिज, फार्मा क्यूटिकल ,एयरपोर्ट ,बैंक , डाकघर आदि सभी क्षेत्र के संगठित एवं असंगठित मजदूर हड़ताल में शामिल थे।

इसमें सबसे ज्यादा बंदी का असर महाराष्ट्र, कर्नाटक ,पटना ,चेन्नई इत्यादि कुछ जगहों पर बंदी का असर ज्यादा देखने को मिला एवं कहीं सड़कों पर चक्का जाम किया गया तो कहीं से ट्रेने रोकी गई। परंतु बैंक एवं डाकघर में हड़ताल के कारण करोड़ो का नुकसान हुआ।


हालांकि केंद्र सरकार द्वारा चेतावनी दी गई थी कि जो भी कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे उनका वेतन काटा जाएगा एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
अगर बात करें झारखंड की तो यँहा हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला एवं चक्रधरपुर में तीन जगहो पर ट्रेनों को भी रोका गया ।

हालांकि जमशेदपुर में टाटा स्टील में इसका कोई भी असर नहीं दिखा। जामताड़ा, गोमो, धनबाद, चक्रधरपुर ,दुमका, देवघर आदि जिलों में बंदी का मिलाजुला असर देखने को मिला एवं गिरिडीह में बैंक कर्मचारी , टैक्सी एवं बस कर्मचारी रोड पर गाड़ियों को खड़ा कर हड़ताल में शामिल थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *