676 पद पर होगी नियुक्ति. 13 एकलव्य स्कूल में .

Share The News

676 पद पर होगी नियुक्ति. 13 एकलव्य स्कूल में .झारखंड की ही आरक्षण नीति लागू होगी. कब होगी नियुक्ति ?
Nitusingh abtaknews.live
झारखंड के 13 एकलव्य स्कूल में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है .कुल मिलाकर 676 पद पर नियुक्ति निकाली जाएगी. केंद्र सरकार इस नियुक्ति को करेगी और नियुक्ति करने के लिए जो नियम होगा. वह भी केंद्र सरकार का ही होगा लेकिन झारखंड राज्य में आरक्षण नीति झारखंड राज्य के द्वारा जो बनाई गई है वही लागू होगी. नियुक्ति नियमावली 20 सितंबर को केंद्र को भेजा जाएगा. फिलहाल झारखंड के 7 एकलव्य स्कूल में पढ़ाई हो रही है और अन्य बनकर तैयार है. सारी नियुक्ति अलग-अलग कैटेगरी में होगी .इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक नियुक्ति परीक्षा भी लेगी. अक्टूबर महीने में नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे .वर्तमान समय में झारखंड राज्य के सभी एकलव्य स्कूल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड में चल रहे हैं. इसका संचालन कोई ना कोई एनजीओ कर रहा है लेकिन इस पर जो खर्च होता है उसे केंद्र वहन करता है. टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति के बाद कल्याण विभाग इन स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी झारखंड आश्रम एवं एकलव्य विद्यालय एजुकेशन सोसाइटी को दे देती है. अप्रैल महीने में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विज्ञापन निकाला था लेकिन भर्ती नियम में संशोधन की मांग हो रही थी, यही कारण है कि झारखंड में संशोधन में कुछ और समय देने के आग्रह के बाद विज्ञापन को रद्द कर दिया गया था. अब प्रत्येक राज्य अपनी रिक्रूटमेंट पॉलिसी केंद्र सरकार को भेज देगी, इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इसका विज्ञापन निकालेगा .अगर झारखंड में रिजर्वेशन की बात की जाए तो यहां पर अलग-अलग कैटेगरी में लगभग 60% पद रिजर्व है ,इसमें st के लिए 26% शेड्यूल कास्ट के लिए 10% bc1 के लिए 8% और bc 2 के लिए 6%. 10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण दिया जा रहा है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *