₹40000 महीने वाली सैलरी के पद अब किसे दिया जाएगा? निजी कंपनी में हो रहा है बड़ा बदलाव. झारखंड विधानसभा में बिल हुआ पारित.
Nitusingh abtaknews.live
अब झारखंड के निजी कंपनी में 75% लोगों को ₹40000 वाली जो नौकरी मिलेगी वह स्थानीय लोग होंगे लेकिन नियुक्ति करते समय एससी एसटी ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का ख्याल भी रखना जरूरी है. एक नया विधेयक झारखंड विधानसभा में पारित हुआ है. इसके बाद नए कानून को जिला स्तर पर लागू कराने के लिए कमेटी बना दी जा रही है. इसमें डिप्टी कमिश्नर के साथ उस क्षेत्र के स्थानीय विधायक, श्रम अधीक्षक और जिला नियोजन पदाधिकारी को शामिल किया जाएगा ,पहले जो विधेयक लाया गया था, उसमें सिर्फ डीसी को शामिल किया गया था .यह कमेटी अब सभी प्रावधान पर मॉनिटरिंग करेगी कि नियुक्ति सही हो रहा है अथवा नहीं हो रहा है. प्रवर समिति ने निजी कंपनी में ₹40000 तक मासिक वेतन पाने वाले पद पर 75% स्थानीय लोगों की नियुक्ति करने की सिफारिश की है. कमेटी ने अपनी सिफारिश में यह भी कहा है कि अधिकांश कंपनी अपने अंदर आउटसोर्सिंग कंपनी बना देती है इसी प्रकार से अधिकांश सरकारी कंपनी में भी आउटसोर्सिंग कंपनी बन चुका है. अब यह नियम आउटसोर्सिंग कंपनी पर भी लागू कर दिया जाएगा अगर कोई कंपनी सरकार की इस बात को नहीं मानती है तो इसे ₹500000 जुर्माना के तौर पर उसे जमा करना होगा लेकिन अगर बार बार इसे नहीं मानती है तो कंपनी को बंद भी किया जा सकता है. पूरे झारखंड राज्य में नियम लागू होगा