स्कूल की छुट्टियों पर भी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

Share The News

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को छुट्टी के दिन भी स्कूल आना पड़ेगा । जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने इस संबंध में गुरुवार को एक दिशा निर्देश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूलों की छुट्टी में भी शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य है उन्होंने यह भी बताया कि सभी शिक्षकों को पूर्व निर्धारित समय पर स्कूल में रुकना होगा।

जिसमें शिक्षकों को शिक्षक प्रोफाइल ,बच्चों के बैंक खाते आदि से संबंधित मुख्य कार्य करने होंगे। बता दे कि ठंड बढ़ने के कारण रांची के सभी सरकारी स्कूलों को 7 तारीख के बाद खोलने का निर्देश दिया गया है स्कूल संचालन का समय 10:00 से 2:00 तक कर दिया गया है इसके संबंध में सभी स्कूलों को सूचना दे दी गई है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *