झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी ) 14 साल बाद डिप्टी कलक्टर के परीक्षा आयोजित करने वाली है इसमें 50 पद पर डिप्टी कलक्टर की नियुक्ति की जाएगी । इससे पहले 2006 में डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा हुई थी।

गौरतलब है कि 50 पदों के लिए होने वाली यह परीक्षा 23 नवंबर 2019 को होनी थी परंतु विधानसभा चुनाव के कारण इसे 29 दिसंबर 2019 को होना था परंतु हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के कारण यह परीक्षा 3 जनवरी 2020 को ली जाएगी । यह परीक्षा केवल राज्य सरकार के सेवा में कार्यरत कर्मी ही दे सकेंगे ।

परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल 8000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पाली में ली जाएगी पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी एवं दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।