होमगार्ड के 1021 पदों पर निकली बहाली, 30 जनवरी तक करें आवेदन

Share The News

हजारीबाग जिले में होमगार्डों के 1021 पदों पर बहाली निकाली गई है इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें कि फरवरी माह में नामांकन प्रक्रिया के बाद दौड एवं जांच परीक्षा के बाद परीक्षा परिणाम निकाला जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए 506 पद एवं पुरुषों के लिए 515 पदों पर बहाली की जाएगी।

इसमें शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सातवीं पास होना आवश्यक है। बता दें कि जिले के कुल 14 प्रखंडों में होमगार्ड की नामांकन की प्रक्रिया पूरी होनी है जिसमें शहरी क्षेत्र के पुरुषों में 109 महिलाओं को 108 पदों पर रोजगार दिया जाएगा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों को 406 एवं महिलाओं को 398 पदों पर रोजगार दी जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *