टाटा स्टील में होगी 15000 से भी अधिक कर्मचारी पुत्रों की बहाली

Share The News

नए साल में टाटा स्टील में बंपर बहाली निकलने की संभावना है । जिसमें 15,000 से अधिक निबंधित कर्मचारी पुत्रों को के लिए अलग कंपनी बना आउटसोर्सिंग के कार्य इनसोर्स कर नौकरी में बहाल किया जाएगा। बता दें कि इसके लिए तैयारियां चल रही है टाटा स्टील जुस्को के तर्ज पर एक अलग कंपनी बनाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि सितंबर माह में ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद निबंधित कर्मचारी पुत्रों के लिए नियोजन का रास्ता खुल गया है । बातचीत के क्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने बताया कि वेज रिवीजन के दौरान इस मामले पर सहमति बन गई है ।

आने वाले साल में इस की बहाली प्रक्रिया की शुरू की जाएगी गौरतलब है कि टाटा स्टील मे कॉमन ग्रेड बनाकर कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 में एक कॉमन ग्रेड होगा जिसमें सभी 15000 से भी अधिक कर्मचारियों को इस ग्रेड में बहाल किया जाएगा।

बता दें कि वर्तमान में एनएस , सुपरवाइजर, एसोसिएट के तौर पर अलग अलग ग्रेड है बहाली में वर्तमान कर्मचारी पुत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी । कंपनी का लक्ष्य है कि स्टीलवेज को खत्म कर हर हाल में नए सिरे में एनएस ग्रेड में बहाली की जाए,जिससे कंपनी वेज कॉस्ट कम हो सके।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *