झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक)मैट्रिक व इंटरमीडिएट के तिथि की घोषणा कर दी है मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 तक होगी। इसमें मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में ली जाएगी ।

बता दे कि विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा जिसमें विद्यार्थी प्रश्नपत्र का अवलोकन कर सकते हैं मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2020 से एवं इंटरमीडिएट के लिए एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2030 से काउंसिल की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा ।

प्रथम पाली सुबह 9:45 से 1:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2:00 से शाम 5:15 तक चलेगी।