शपथ ग्रहण करने से पूर्व हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में कहा कि सरकार स्थानीय नीति पर संशोधन करेगी एवं जन भावनाओं के अनुरूप स्थानीय नीति में संशोधन करेगी उन्होंने बताया कि सीएनटी एसपीटी एक्ट और पत्थलगड़ी से जुड़े मामले जमीन से जुड़े मामले पर सरकार जन भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी।

महिलाएं सड़कों पर दारू और हडिया नहीं बेचेंगी उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि सरकार कोई एक प्राथमिकता तय नहीं कर सकती है । उन्होंने बताया कि उन्होंने जो भी वादे किए हैं वह जरूर उसे पूरा करेंगे व भ्रष्टाचार को भी खत्म करेंगे।