एक माह में हुई सरसों एवं रिफाइंड तेल में प्रति लीटर ₹15 की बढ़ोतरी

Share The News

एक माह में सरसों तेल व रिफाइंड तेल में प्रति लीटर पर ₹15 की वृद्धि हुई है बता दें कि सरसो तेल ₹95 से बढ़कर ₹110 एवं रिफाइंड तेल 105 से बढ़कर ₹120 प्रति लीटर हो गया है घी में भी ₹40 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है । पिछले 1 साल में आटा , दाल , सूजी, मैदा में 8% से लेकर 61% तक की बढ़ोतरी हुई है ।

इनमें चना दाल 62 से बढकर ₹70 , अरहर दाल ₹80 से बढ़कर ₹95 प्रति किलो , मसूर दाल ₹60 प्रति किलो से बढ़कर ₹65 प्रति किलो हो गया है ।वही इस साल सबसे महंगी उड़द दाल हुई है, इसकी कीमत 62 रूपये से बढ़कर ₹100 हो गई है । मैदा और सूजी में प्रति किलो ₹2 की वृद्धि हुई है और आटा में ₹4 की बढ़ोतरी की गई है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *