अनट्रेंड शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश

Share The News

शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव एपी सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक, उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालय में कार्यरत अनट्रेंड शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए । मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि सरकार की नीति के अनुसार 31 मार्च 2019 तक सभी अनट्रेंड शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना था परंतु अभी भी कुछ ऐसे शिक्षक है जो अप्रशिक्षित है उन्हें कार्य करने से रोक दिया जाए ।

साथ ही साथ उन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए । ऐसे शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जाना चाहिए। अप्रशिक्षित शिक्षक से कार्य लेने की स्थिति में अधिकारी लेने की स्थिति में शिक्षकों की वेतन संबंिधत दावों की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है । पारा शिक्षकों के मामले में यह जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है और कहा गया है कि अप्रशिक्षित शिक्षकों से काम नही लिया जाए । बता दें कि कुछ शिक्षकों की नियुक्ति अनुकंपा पर भी की गई थी परंतु कुछ शिक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है उन्हें चिन्हित करने के बाद उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश दिया गया हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *