रेलवे बोर्ड के मर्जर पर एनएफआईआर एवं एआईआरएफ ने विरोध जताया है। बता दे कि एनएफआईआर के केंद्रीय पदाधिकारियों की नई दिल्ली में हुई बैठक में महामंत्री डॉ एम रघुवाइवा ने कहा कि रेलवे ने विभागों की मर्जर करने से पहले इस विषय पर कोई भी बात नहीं की, उन्होंने एकतरफा फैसला लिया है जो आपत्तिजनक है।

फेडरेशन के सहायक महामंत्री एसआर मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोनल स्तर पर सक्रिय सभी श्रमिक संगठनों के साथ बात करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी।फेड़रेशन के शिव जी शर्मा ने रेलवे बोर्ड के इस गठन के फैसले को ठेका प्रथा लागू करने का एक प्रयास कहा है।