झारखंड के अलग अलग शहर में मेरी क्रिसमस को धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें जमशेदपुर के विजया गार्डन में विनय आईएस एकेडमी के निदेशक विनय सिंह शामिल हुए.

इस अवसर पर विजया गार्डन सोसाइटी की बबीता कुमार पिंकी सिंह ज्योत्सना सिंह निधि श्रीवास्तव रेनू सिंह शकुंतला शर्मा मधुरानी मुन्नी देवी बाबू नाग जेम्स जी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत किया
बच्चों के बीच कई प्रकार की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित हुई

जिसे करवाने में एमएम प्रसाद दुबे जी आरएन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों का साथ रहा इसके अलावा जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चर्च में कई बॉलीवुड के स्टार भी x-mas को मनाने के लिए पहुंचे थे साथ-साथ झारखंड के चक्रधरपुर चाईबासा में भी प्रत्येक चर्च को सजाकर रखा गया था और इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी