केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में अटल भूजल योजना लागू करने जा रही है । यह अत्यधिक भूजल दोहन वाले 7 राज्य जिसमें गुजरात , हरियाणा , महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में 5 वर्ष के लिए लागू की जाएगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया एवं इस योजना को मंजूरी दी गई है यह योजना की शुरुआत अटल के जन्मदिन के अवसर पर किया जाएगा ।

इसके तहत पानी की प्रभावी उपयोग, जल सुरक्षा, जल बजट एवं सामुदायिक हिस्सेदारी के साथ टिकाऊ भूजल प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए ₹6000 की मंजूरी दी गई है जिसके लिए 3000 करोड़ केंद्र सरकार तथा 3000 करोड़ पर विश्व बैंक देगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के योगदान के सम्मान में स्वरूप रोहतांग दर्रे के नीचे बनी सुरंग का नाम उनके नाम पर रखने की मंजूरी दी है। सुरंग को नया नाम 25 दिसंबर 2019 को वाजपेई की जयंती पर दिया जाएगा ।

3000 मीटर की ऊंचाई पर बनाई गई यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। जिससे सड़क मार्ग से मनाली से लेह की दूरी 46 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।