आज दिनांक 25 दिसंबर 2019 को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई कोडरमा एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सदस्य श्री वीरेंद्र कुमार राय तथा संचालन श्री दामोदर यादव ने की बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से उपस्थित पारा शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम पारा शिक्षकों का समर्थन महागठबंधन को था जिसे स्पष्ट बहुमत देने में हम कामयाब हो गए इसमें हमें बेहद खुशी हुई है

जिस आशा और उम्मीद के साथ हम पारा शिक्षकों ने समर्थन दिया है अब 65 हजार पारा शिक्षकों की उम्मीद है बढ़ गई है और इस सरकार से बहुत सारी उम्मीदें हैं साथ ही प्रदेश सदस्य ने कहा कि आपकी उम्मीद पर सरकार खरी उतरेगी अब हमारा कल्याण इनके हाथों सुरक्षित है बैठक में उपस्थित तमाम शिक्षक नए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को कोटि कोटि बधाई देते हुए नवनिर्वाचित विधायक को भी बधाइयां दी गई l

पिछली सरकार की कार्यशैली से प्रदेश के पारा शिक्षक तबाह और परेशान थे 6 महीने से मानदेय के बिना इनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है अब नई सरकार से उम्मीद है कि सबसे पहले बकाया मानदेय का भुगतान शीघ्र करवाने में पहल करेगी

अब लाठी गोली की सरकार को हमने विदा कर दिया उस तानाशाह सरकार की तानाशाही को धराशाई करने में हमारे तमाम पारा शिक्षक जिसने रात-दिन एक करके इस काम को सफल बनाया है उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद l

बैठक में मुख्य रूप से सुखदेव राणा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य शंभू यादव प्रखंड महासचिव चंदवारा सलीम अंसारी सुरेश प्रसाद यादव उर्फ भगत सिंह प्रदीप कुमार गिरी कैलाश राम रामस्वरूप यादव राजकिशोर बैठा बिहारी यादव मुस्कान अंसारी मनोज यादव उमेश यादव मनोज कुमार शर्मा मुंशी यादव रविंद्र कुमार यादव पप्पू कुमार राणा दामोदर कुमार यादव रामदेव यादव आदि सैकड़ों पारा शिक्षक इस समीक्षा बैठक में भाग लिए l