जेपीएससी:दो साल बाद शुरू हुई डिप्टी कलेक्टर सीमित लिखित परीक्षा

Share The News

जेपीएससी द्वारा नवंबर 2018 से छठी डिप्टी कलेक्टर सीमित लिखित परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है जिसकी लिखित परीक्षा कल शुरू हुई। छठी डिप्टी कलेक्टर के परीक्षा 28 पदों के लिए ली जा रही है जिसमें लगभग 400 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था। हालांकि निर्देशों का मापदंड पूरा नहीं करने के कारण 195 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द कर दिया गया था। इसकी परीक्षा दो पाली में ली गई ।

पहली पाली में 100 अंकों की सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, विश्व का भूगोल, झारखंड का इतिहास ,अर्थशास्त्र से संबंधित सवाल पूछे गए एवं द्वितीय पाली में भी 100 अंकों की सामान्य अध्ययन की परीक्षा ली गई जिसमें मुख्य रुप से सामान्य ज्ञान, सामान्य बौद्धिक क्षमता, करेंट अफेयर्स ,अंतरराष्ट्रीय से संबंधित प्रश्न पूछे गए । तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में सभी प्रश्न विषयनिष्ट पूछे जाएंगे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *