रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर नाश्ता, दोपहर का खाना एवम् शाम के खाने की दरों में 40 से 60 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बता दें कि रेल यात्रियों को फूड प्लाजा ,फूड कोर्ट आदि में खाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी ।

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने पहली बार देश में देश भर में सभी स्टेशनों पर मैन्यू में चिकन करी, चिकन बिरयानी बेचने की मंजूरी भी दी है। पता हो कि ट्रेनों में मांसाहारी खाना मिलता है लेकिन स्टेशनों पर इसकी बिक्री पर प्रतिबंध था ।

रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर नाश्ते और खाने की दरें बढ़ाने की मंजूरी 12 दिसंबर को दे दी है। बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे में यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं । आपको बता दें कि इसके तहत सुबह का नाश्ता ₹25 से बढ़कर के ₹35 ,मांसाहारी नाश्ता ₹30 से बढ़ाकर के ₹45 एवं शाकाहारी खाना ₹45 से बढ़कर ₹70 का हो गया है।

जबकि मांसाहारी खाना 50 से बढ़कर ₹80 तक कर दी गई है । इसके अलावा मैन्यू में वेज बिरयानी ₹70, स्नैक्स ₹50 को भी शामिल किया गया है। विदित हो कि रेलवे स्टेशनों पर ट्रॉली, ठेला ,स्टॉल पर खाने की दरें यथावत बनी रहेगी इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।