सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में करियर काउंसलिंग

Share The News

चक्रधरपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन परिसर में मंगलवार को विनय आईएएस एकेडमी द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर शिक्षा को लेकर कई मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 7 से लेकर 10 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।

।एकेडमी के निदेशक विनय सिंह ने विद्यार्थियों को आई पी एस, बैंकिंग की तैयारी कैसे की जाती है उसकी जानकारी दी एवं उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के उद्देश्य बताते हुए उनके भविष्य को संवारने की बात भी कही। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रमेश ठाकुर, रंजन कुमार , विपिन कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *