कौशल अवार्ड 2020(jharkhanad current affairs)

Share The News

Q. हाल ही में परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गई है?
Ans-परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की 55 वी पुण्यतिथि मनाई गई है। 10 सितंबर 1965 को देश की रक्षा करते हुए उनके प्राण  चल बसे थे। भारत और पाकिस्तान के युद्ध 1965  के समय हमीद ने अकेले पाकिस्तान के  टैंकों को नष्ट करके पाकिस्तान के हौसले  को कमजोर कर दिया था।  अब्दुल  हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था।

  Q. भू आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे की हाल ही में कौन सी जयंती मनाई गई है?
Ans-भू आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे की हाल ही में 125 वीं जयंती मनाई गई है। आचार्य विनोबा भावे  गांधीवादीनेता थे इसके साथ ही वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। इनका नाम नरहरि भावे था तथा इनका जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ था इनकी मृत्यु 15 नवंबर 1982 को हुई थी। इन्हें 1958 में अंतरराष्ट्रीय रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया था तथा 1983 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

Q. इंडियन नेशनल एकेडमी द्वारा  किसे यंग इंजीनियर 2020 देने की घोषणा की गई है?
Ans-इंडियन नेशनल एकेडमी के द्वारा प्रोफेसर राघवेंद्र चौधरी को यंग इंजीनियर 2020 का अवार्ड देने का घोषणा किया गया है। ये आईआईटी आईएसएम  धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर हैं। यह अवार्ड इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियर की ओर से दिया जाएगा। प्रोफेसर चौधरी को यह अवार्ड नीडबैंक 5G के लिए कंपैक्ट टीना और एम आई एम ओ संज्ञानात्मक रेडियो प्रणालियों की डिजाइन और विकास में योगदान के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप इन्हें ₹100000 की नगद राशि दी  जाएगी।

Q. प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित नई शिक्षा नीति पर आयोजित शिक्षक पर्व कार्यक्रम में झारखंड से किसे शामिल किया गया था?
Ans-प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित नई शिक्षा नीति पर आयोजित शिक्षक पर्व कार्यक्रम में झारखंड से सुखप्रीत कौर को शामिल किया गया था सुखप्रीत कौर गुरु नानक स्कूल की टीजीटी शिक्षिका हैं।

Q. झारखंड के किस संस्थान द्वारा मिसाइल के लिए एंटीना का निर्माण करेगी?
Ans-आईआईटी आईएसएम धनबाद द्वारा मिसाइल के लिए एंटीना का निर्माण किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रवि कुमार गंगवार आर के चौधरी की टीम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई  है। इसरो और 5G नेटवर्क एंटीना के बाद अब आईआईटी बाद में मिसाइल के लिए एंटीना बनेगा।



Q. झारखंड सरकार ने कोरोनावायरस रिपोर्ट की जानकारी के लिए कौन सी ऐप लॉन्च की है?
Ans-झारखंड सरकार द्वारा कोरोनावायरस की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य झारखंड ऐप बनवाया गया है। अब इस ऐप में मोबाइल नंबर और टेस्ट की तिथि डालते ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।

Q. झारखंड में किसे ट्रैवलर चॉइस विनर अवार्ड 2020 मिला है?
Ans-ट्रिप एडवाइजर की ओर से अखंड की राजधानी रांची में स्थित कावेरी रेस्टोरेंट को ट्रैवलर प्राइस विनर अवार्ड 2020 मिला है। साल अलग-अलग ट्रैवलर्स के रिव्यु और रेटिंग के आधार पर यह अवार्ड दिया जाता है।


   Q.कौशल अवार्ड 2020 से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans- कौशल अवार्ड 2020 से रश्मिता प्रधान को सम्मानित किया गया है। झारखंड के युवाओं को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देने के लिए यह अवार्ड  दिया जाता है। रश्मिता प्रधान सरायकेला खरसावां की रहने वाली हैं। एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे राज्य मंत्री आरके सिंह और मंत्रालय के सचिव प्रवीण कुमार की ऑनलाइन मौजूदगी में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम में झारखंड की रश्मिता को यह अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड देने की शुरुआत 2019 में की गई थी। झारखंड की ओर से पहली बार किसी कौशल प्रशिक्षक ने इस अवार्ड को पाने में सफलता प्राप्त की है।

Q. झारखंड में पहली बार आयोजित हो रही आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2020 में कुल कितनी टीमें होंगी?
Ans-झारखंड में पहली बार आयोजित हो रही आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग प्रतियोगिता 2020 में कुल 6 टीमें शामिल होने वाली हैं
15 सितंबर से इसकी शुरुआत जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे तथा इस प्रतियोगिता में कोई भी टीम की फ्रेंचाइजी नहीं होगी सारे जेएससीए के अंडर में किए जाएंगे।
टीमों के नामः रांची रेडस, दुमका डेयरडेविल्स, धनबाद  डायनामोस, सिंहभूम स्ट्राइकर, जमशेदपुर जगलरस और बोकारो ब्लास्टर शामिल है।

Q. झारखंड के किस उद्योग संस्थान द्वारा सितंबर माह को हिंदी माह के रूप में मनाने का फैसला किया गया है?
Ans-सीसीएल के द्वारा सितंबर माह को हिंदी माह के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *