राज्य में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग

Share The News

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 में सफल हुए अभ्यर्थियों ने राज्य में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है । बता दे कि जे टेट उत्तीर्ण शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने के प्रमाण पत्र की मान्यता बढ़ाने की बात कही गई है जिस पर जे टेट उत्तीर्ण शिक्षक नियुक्ति मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के प्रमाण पत्र की वैधता ना बढ़ाने की बल्कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने की बात कही है ।

अभ्यर्थियों द्वारा यह भी कहा गया है कि एनसीटीई के दिशा निर्देश के अनुरूप ही शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की मान्यता 7 वर्ष से अधिक नहीं की जा सकती है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द ही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे इसके साथ ही 2012 की नियमावली के आधार पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग अभ्यर्थियों द्वारा की गई है तथा अभ्यर्थियों का कहना है कि उम्र सीमा समाप्त हो रही है ऐसे में प्रमाण पत्र की मान्यता बढ़ाने से कोई लाभ नहीं होगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *