गूगल ने मोबाइल इंटरप्रेटर मोड की शुरुआत कर दी है यह अब रियल टाइम में 44 भाषाओं का अनुवाद करेगा । गूगल द्वारा बनाया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंटरप्रेटर मोड स्मार्टफोन पर उपलब्ध है ।

यह बता दें कि गूगल इंटरप्रेटर उन सभी मोबाइलों पर उपलब्ध होगा जिनमें गूगल असिस्टेंट मौजूद है जिन्हें आवाज के जरिए सक्रिय किया जा सकता है। यह किसी की कही हुई बात को सुनकर ही उसका अनुवाद कर लेगा।

इसके लिए उपयोगकर्ता को कहना पड़ेगा हे गूगल जापानीस का अनुवाद करने में मेरी मदद करें। अन्य सभी भाषाओं के लिए भी इसी तरह का निर्देश देना होगा ।