कुलपति की बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को आने वाली अगली पीढ़ी के लिए नेतृत्व के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए.

भारत विकास के लिए गरीबी को खत्म करने का प्रयास कर रहा है इसमें विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ाना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थाई कृषि उत्पादकता और उसकी उपयोगिता सहयोग कर सकते हैं .

उन्होंने संस्थानों से जुड़े अन्य सभी संस्थानों के बारे में भी कहा कि बाकी संस्थान भी इस तरह का कार्य कर सकते हैं . यह कार्य दवा, विमानन ,समुद्र विज्ञान, पेट्रोलियम आदि क्षेत्रों में दिए जा सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि हमारी व्यवस्था बढ़ती है उस पैमाने पर दक्षता को हासिल करने की जरूरत है जो दुनिया में सबसे बेहतर होगी। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री, उद्योग मंत्री समेत अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।