आज बिस्टुपुर के गुजराती सनातन समाज में तीन दिवसीय जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम् की ओर से 23 वा नाटक कला का आयोजन किया गया । जिसमें पांच राज्य से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जयालक्ष्मी नाट्य मंदिरम् के अध्यक्ष के बाबू राव ने बताया कि पांच राज्य के कलाकार यहां अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे हैं जिसमें बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल से आए कलाकार शामिल है उन्होंने यह भी बताया कि उनकी लोकल 10 टीम है जो अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं ।l
उन्होंने बताया कि कल 11:00 बजे से रंग जूलूस ,11:30 बजे से रंगोली और मेहंदी कार्यक्रम ,एवं 3:00 बजे से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और 6:00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।