चीन के वस्तुओं पर एंटी डंपिंग ड्यूटी 5 साल तक बढ़ाने की तैयारी

Share The News

लद्दाख में हुई सीमा पर चीन के साथ हिंसक झड़प के बाद केंद्र सरकार द्वारा चीन को सबक सिखाने की तैयारी कर ली गई है। बता दे कि चीन से आने वाले वस्तुओं पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई जाएगी । जिससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल सके । इससे पहले भी सरकार द्वारा चीन के 59 ऐप को बैन कर दिया गया था । बता दे कि चीन से आयात होने वाले फाइबर ग्लास मापने के टेप व स्टील पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है।
डायरेक्टर जनरल जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज का कहना है कि भारत में चीन की ओर से घटिया क्वालिटी के सामान को भारत के बाजारों में डंप किया जा रहा है। जिस कारण इसकी कीमत में काफी गिरावट हो जाती है । जिसके बाद सरकार ने स्थानीय फै्रक्चर्स को बढाने के लिए यह फैसला लिया है ।


इसके साथ ही देश के व्यापारिक संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)द्वारा त्योहारों को खास बनाने की तैयारी की जा रही है ।उन्होंने दावा किया कि आने वाले त्योहारों में चीनी सामानों का बहिष्कार कर दिया जाएगा। बता दे कि चीन से आने वाले वस्तुओं पर 5 साल की एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई जाएगी यह पहली बार 9 जुलाई 2015 को 5 सालों के लिए लगाई गई थी जिसे अब आने वाले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *