उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग के नाम पर चलाई जा रही फर्जी प्लेसमेंट ड्राइव

Share The News

उच्च तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास विभाग के नाम पर फर्जी प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जा रही है जिससे विद्यार्थियों से वसूली की जा रही है। इस प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा नोटिस में 1 व 2 जुलाई 2020 को नामकुम स्थित साइंस एंड टेक्नोलॉजी कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव की सूची प्रसारित की गई है। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच यह वीडियो वायरल किया गया है जिसमें मैकेनिकल /इलेक्ट्रिकल /सिविल इत्यादि के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन की बात कही गई है।

विद्यार्थी व अभिभावक इस फर्जी नोटिस के झांसे में आकर पैसे दे रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को लिंक देकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जा रहा है जिसके माध्यम से यह विद्यार्थी इस झांसे में फंस रहे हैं। यह सूचना मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि यह पूरी तरह से फर्जी है एवं विद्यार्थी व अभिभावक इस फर्जी नोटिस के झांसे में ना आए, इसके साथ ही इस मामले की कार्यवाही की जा रही है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *