बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम द्वारा केवल 6 दिनों में उत्तराखंड में मुनस्यारी मिलम सड़क पर चीन की सीमा तक पहुंचने के लिए पुल का निर्माण किया गया है गौरतलब है कि यह पुल 22 जून को पोकलैंड ले जा रहे ट्राला से गुजरते समय टूट गया था ।

यह पुल बनने के बाद आईटीबीपी के जवानों को चीन सीमा तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत चीन में काफी तनाव देखने को मिल रहा है जिसके बाद दोनों सेना आमने सामने है एवं लद्दाख में भारत की सेना को तीन डिवीजन में तैनात किया गया है।