राज्य के लगभग 847 प्रारंभिक अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है बता दें कि पहले से ही अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों का 2 महीने का वेतन बकाया है एवं कोरोना वायरस के महामारी के समय शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि मध्यमिक अल्पसंख्यक शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 2020-21 के अंतर्गत जिला पर राशि आवंटित कर दी गई है परंतु प्राथमिक विद्यालय के अल्पसंख्यक स्कूलों में शिक्षकों को अब तक उनका वेतन नहीं दिया गया है जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से शिक्षकों का वेतन भुगतान की मांग की है।