राज्य के पारा शिक्षकों का मार्च का मानदेय का भुगतान कर दिया गया है जबकि 2200 पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है इन शिक्षकों ने अपना बायोमेट्रिक उपस्थिति एक दिन भी नहीं बनाई थी जिसके कारण इनका वेतन रोका गया है। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संजय दूबे ने बताया की वैसे स्कूल जिसमें 30 से भी कम बचे हैं

उन स्कूलों को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने के लिए टैब नहीं दिया गया है एवं दूसरी तरफ 15 मार्च से बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने पर भी रोक है बावजूद इसके उन पारा शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है एवं उनका मानदेय रोका गया है उन्होंने यह भी बताया कि एक तरफ तो सरकार कोरोना वायरस के महामारी को लेकर लोगों को आर्थिक मदद दे रही है व दूसरी तरफ उन्होंने पारा शिक्षकों की मानदेय नहीं दिया है।