जमशेदपुर पूर्वी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में उनका अभिनंदन किया गया। गोलमुरी , बिरसानगर, साकची, भालुबासा में अभिनंदन के साथ साथ उन्होंने पूजा-अर्चना भी की और सभा को भी संबोधित किया।

मंगलवार को गोलमुरी के हनुमान मंदिर, साकची के शीतला मंदिर, टेल्को के भुनेश्वरी मंदिर ,भालुबासा के जंबू अखाड़ा में पूजा अर्चना की , साथ ही साथ उन्होंने बिरसानगर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला चढाया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई भी घर नहीं टूटेगा 86 बस्तियों को मालिकाना हक दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है । इन्होंने इस बात की गारंटी भी ली है, उनकी सभा में चंद्रगुप्त सिंह, सुबोध श्रीवास्तव ,प्रमोद लाल ,ऋषि पांडे समेत काफी स्थानीय लोग भी शामिल हुए।शाम में वे रांची रवाना हो गए।