vinay सिंह Jharkhand aajtak news
बी पी एस सी की 71वीं मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक होगी. बी पी एससी ने 71वीं संयुक्त मुख्य लिखित परीक्षा का किया अनाउंसमेंट .इसके द्वारा कुल 1298 पद पर नियुक्ति की जाएगी. कुल मिलाकर के मुख्य परीक्षा में 14261 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 25 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक सामन्य हिंदी एवं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निबंध की परीक्षा होगी. 27 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक समान्य अध्ययन प्रथम पत्र और 28 अप्रैल को इसी समय सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी. 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा होगी. पहली पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे में भर्ती के वैकल्पिक विषय से संबंधित एक पेपर और दूसरी पाली में दो से 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित विषय की परीक्षा होगी. 30 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय का पेपर आयोजित होगा.