ब्रह्मऋषि विकास मंच जमशेदपुर के केंद्रीय नेतृत्व का चुनाव 29 मार्च को

Share The News

vinay singh Jharkhand aaj tak news in

ब्रह्मऋषि विकास मंच जमशेदपुर की एक बैठक दिनांक 22 मार्च को कदमा स्थित सहजानंद सरस्वती भवन में आयोजित की गई. कार्यक्रम का संचालन जयकुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान ब्रह्म ऋषि विकास मंच के विकास सिंह, राज किशोर सिंह,दीपु सिंह उदय शर्मा ,देवानंद सिंह, चुलबुल एवं अन्य संस्थापक सदस्य शामिल हुए. इस दौरान यह तय किया गया कि आगामी 29 मार्च को ब्रह्म ऋषि विकास मंच जमशेदपुर के लिए केंद्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय महासचिव और केंद्रीय कोषाध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से या तो वोटो के द्वारा अथवा राय शुमारी के द्वारा किया जाएगा. उसके पूर्व जो प्रतिनिधि चुनाव में रहना चाहते हैं उन्हें अपना नामांकन दाखिल करना होगा, इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं .इसके पूर्व लगभग 19 समिति के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गई. ग़ौरतलब है की विकास मंच के केंद्रीय नेतृत्व के चुनाव में विभिन्न इकाई के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और महासचिव को वोट डालने का अधिकार दिया गया है. इस बाबत प्रेस को संबोधित करते हुए विकास सिंह, राज किशोर सिंह एवं दीपू सिंह ने कहा कि समाज का योगदान सिर्फ ब्रह्म ऋषि समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए भी खुला हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनाव कराया जाएगा एवं चुने गए प्रतिनिधि 3 वर्षों के लिए अपने पद पर बने रहेंगे. इसके लिए विभिन्न इकाइयों के द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई. बैठक में बारीडीह बस्ती इकाई,विजया गार्डन ,टेल्को इकाई ,जेमको इकाई, गोविंदपुर इकाई, बागबेड़ा इकाई ,मानगो , एमजीएम इकाई ,जादूगोड़ा इकाई, लक्ष्मी नगर इकाई ,एग्रीको इकाई, साकची इकाई सहित विभिन्न क्षेत्र से आए हुए सक्रिय समाज के लोग मौजूद रहे.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *