शिक्षा विभाग ने अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश का इंतजार कर रहा है बता दें कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को राज्य की ओर से दो पत्र लिखे गए हैं जिसमें लगभग 4000 अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों जिन्होंने 31 मार्च 2019 तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है वैसे शिक्षकों को एक और अवसर देने की बात कही गई है ।

परंतु इस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया है जिसके बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मामले को लेकर दिल्ली जाएंगे एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलेंगे।