झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सातवीं आठवीं व नौवीं जेपीएससी की नियुक्ति को जेपीएससी द्वारा रद्द कर दिया गया है बता दें कि इसमें प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का प्रावधान नहीं होने के कारण परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को सरकारी विभाग में अवकाश होने के बावजूद जेपीएससी द्वारा विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना जारी की गई है एवं इसके साथ ही सिविल सेवा नियमावली से संबंधित सरकार ने नई उच्च स्तरीय कमेटी की गठन की है जिसमें वह कमेटी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर नए सिरे से अधियाचना आयोग को भेजेगी जिसके बाद फिर से परीक्षा का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2016 में आयोजित की गई छठी जेपीएससी परीक्षा की पूरी प्रक्रिया भी रद्द होने की आशंका जताई जा रही है बता दें कि छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में छठी जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर हेमंत सोरेन ने महाधिवक्ता से सलाह मांगी है हालांकि यह भी कहा गया है कि इंटरव्यू और रिजल्ट आने के बावजूद भी नियुक्ति प्रक्रिया रद्द की जा सकती है क्योंकि आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि परीक्षा में आरक्षण से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया है।