Share The News

यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले ने इस विषय को चुना सबसे अधिक मुख्य परीक्षा में

Nitusingh abtaknews

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपीएससी परीक्षा पास करने का सपना हर स्टूडेंट देखता है और इसके लिए जरूरत महसूस होती है सही विषयों के चयन का .संघ लोक सेवा आयोग ने पिछले कुछ वर्ष का आंकड़ा जारी कर दिया है. संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार वर्ष 2018 -2019 में कुल छात्र छात्राओं में से सबसे अधिक लोकप्रिय विषय मुख्य परीक्षा में भूगोल रहा .भूगोल लेने वाले लगभग 1993 छात्र छात्राएं थे. सबसे अधिक अच्छा रिजल्ट भी भूगोल विषय का ही रहा है .दूसरे नंबर पर लोक प्रशासन एवं और राजनीति विज्ञान को स्थान मिला है .जिसे लेने वाले 16 सौ से अधिक छात्र-छात्राएं हैं अन्य विषयों की लोकप्रियता काफी कम हो गई है गौरतलब है कि यूपीएससी में एक वैकल्पिक विषय की व्यवस्था है .वैकल्पिक विषय 500 अंक का होता है यह बहुत महत्वपूर्ण होता है सामान्य अध्ययन के अलावा वैकल्पिक विषय में अच्छा नंबर आने से ही चयन हो पाता है. वैकल्पिक विषय में अगर कोई प्रतिभागी के द्वारा 500 में से 300 से अधिक अंक लाया जाएगा तो उसका मुख्य परीक्षा में चयन होना निश्चित हो जाता है. ऐसे में भूगोल की लोकप्रिय विशेषज्ञ ने यह कहा है कि जो ग्राफी एक विज्ञान के जैसा है और इसमें उत्तर लिखते समय मानचित्र का सही स्थान पर प्रयोग करना इसके अलावा फ्लो चार्ट के माध्यम से उत्तर को प्रस्तुत करना जरूरी होता है. संघ लोक सेवा आयोग ने अपने इंजीनियरिंग सर्विस का भी डाटा जारी करते हुए कहा है कि सबसे अधिक स्टूडेंट सिविल इंजीनियरिंग के हैं जो इंडियन इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा पास करते हैं


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *