नक्सलियों ने पिता-पुत्र की हत्या की झारखंड के गिरिडीह जिले में, पुलिस मुखबिर होने का लगाया आरोप
झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले (Giridih District) के भेलवाघाटी से महज डेढ़ किमी. दूर बिहार के बोंगी पंचायत अंतर्गत टोला पहाड़ गांव में हथियारबंद माओवादियों ने बुधवार की देर रात पूरे गांव की घेराबंदी कर चतुर हेम्ब्रम एवं उसके पुत्र अर्जुन हेम्ब्रम की गला रेतकर हत्या कर दी.
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने घटना स्थल पर पर्चा छोड़कर इस हत्या की जिम्मेवारी ली है. माओवादियों ने मृतक पिता-पुत्र को पुलिस मुखबिर करार दिया है. इधर, बिहार की जमुई जिला पुलिस गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना पहुंची है. पुलिस जांच में जुटी है
बीती रात नक्सलियों के एक दस्ते ने चकाई थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के टोलापहाड़ में धावा बोला. जिसके बाद चतुर हेंब्रम और अर्जुन हेंब्रम की हत्या कर दी. जानकारी मिलने के अनुसार मरने वाला पिता और पुत्र हैl