पूर्वी विधानसभा में ईवीएम मतदान में गड़बड़ी के आरोप पर स्क्रूटनी के बाद विराम लग गया है क्योंकि 1 घंटे तक पूर्वी विधानसभा के 30 मतदान एवं केंद्रों की वोटिंग की जांच की गई परंतु यहां कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ,निर्वाचित पदाधिकारी एसडीओ चंदन कुमार एवम सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा 30 केंद्रों पर मतदान की जांच मिलान की गई परंतु इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई।

उपायुक्त ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने चुनाव के 8 मतदान केंद्रों पर आपत्ति जताई थी। परंतु जांच के बाद उसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई। 30 मतदान केंद्र जिसमें 6 विधानसभा के औसत मतदान में 10% ज्यादा मतदान हुए थे एवं अट्ठारह विधानसभा के मतदान में 10% कम मतदान हुए थे ।

वहां रजिस्टर में मतदाता के हस्ताक्षर का मिलान किया गया साथ ही साथ कागजात की भी पड़ताल की गई परंतु यहां कोई भी गड़बड़ी नहीं पाई गई ।

पदाधिकारियों द्वारा चुनाव आयोग का आदेश पूरा होने पर विधानसभा की सीट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

सरयू राय के अभिकर्ता द्वारा भी पड़ताल की सहमति को व्यक्त की गई ।स्क्रूटनी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मिथिलेश यादव, निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के कार्यकर्ता मुकुल मिश्रा, कॉन्ग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ के अभिकर्ता समरेंद्र तिवारी इत्यादि मौजूद थे।