Share The News

एंकर — जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के मुख्य सड़क में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ,जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को अपने चपेट में ले लिया , हालांकि कार में सवार लोग बाल बाल बच गए ।

बताया जाता है कि कार चालक संजीव पांडेय अपने सोनारी आवास से अपने पत्नी और डेढ माह के बच्चे को कार में लेकर अस्पताल जांच के लिए घर से निकले थे , इसी क्रम में मेरिन ड्राइव मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी , लेकिन इस हादसे में कार में सवार दंपति सहित डेढ माह की बच्ची को ख़रोंच तक नही आई और वे बाल बाल बच गए वहीं घटना के बाद, अनियंत्रित ट्रक व उसके चालक को स्थानीयों लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है ।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *