जमशेदपुर के बहुचर्चित उपेन्द्र सिंह हत्या कांड मामले में आज उपेन्द्र सिंह के बेटे अजय कुमार की गवाही हुई। इसी मामले में आज दुमका कोर्ट से अखिलेश सिंह,और घाघीडीह जेल से सोनू सिंह की वर्चुअल पेशी हुई।

Share The News

2016 में उपेन्द्र सिंह की हत्या कोर्ट परिसर में कर दी गई थी। हत्या के बाद उपेन्द्र सिंह के बेटे को वकील व स्थानीय लोग द्वारा सूचना दी गई थी की उनकी हत्या हुई है यह बाते ADJ 13 के कोर्ट में अजय ने गवाही में कही। इसी मामले में कल प्रत्यक्षदर्शी हवलदार की गवाही होनी है। इस मामले में उपेन्द्र सिंह के पक्ष में वकालत कर रहे प्रकाश झा ने बताया कि गवाही का दौर चल रहा है और जल्द इस मामले को खत्म कर दिया जाएगा और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
प्रकाश झा (उपेन्द्र सिंह के वकील)
विद्या सिंह ( अखिलेश सिंह के वकील)


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *